ईरान में US की बमबारी से नाराज ट्रंप के अफसर का इस्तीफा; दुबई में गिरा ईरानी मिसाइल का मलबा
Israel Iran War News in Hindi Live:पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष 19वें दिन में और खतरनाक हो गया है। मिसाइल और ड्रोन हमले तेज हो चुके हैं, वहीं होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाज भी निशाने पर हैं। इस बीच, इस्राइल ने अली लारीजानी और बसीज कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी को मारने का दावा किया, ईरान ने भी दो शीर्ष अधिकारियों की हत्या की पुष्टि की है। ईरान में US की बमबारी से नाराज ट्रंप के अफसर का इस्तीफा अमेरिका में नेशनल काउंटरटेररिज्म सेंटर के प्रमुख जोसेफ केंट ने ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को लेकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे में केंट ने कहा कि ईरान से अमेरिका को कोई तत्काल खतरा नहीं था, लेकिन इस्राइल के दबाव में आकर अमेरिका ने यह युद्ध शुरू किया। उन्होंने कहा कि वह इस युद्ध का समर्थन ईमानदारी से नहीं कर सकते। केंट इस मुद्दे पर इस्तीफा देने वाले ट्रंप प्रशासन के पहले बड़े अधिकारी बन गए हैं। दुबई में मिसाइल हमले की कोशिश, एयर डिफेंस ने किया नाकाम बुधवार को दुबई के आसमान में उस समय हलचल मच गई, जब ईरान की ओर से आए मिसाइल और ड्रोन को एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही नष्ट कर दिया। इस दौरान रोकी गई मिसाइलों के टुकड़े शहर के कुछ हिस्सों में गिरते देखे गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आसमान में इंटरसेप्टर मिसाइलें दागी गईं और जोरदार धमाकों की आवाज भी सुनाई दी। बाद में दुबई प्रशासन ने साफ किया कि ये आवाजें सफल एयर डिफेंस कार्रवाई की वजह से थीं। यूएई के रक्षा मंत्रालय ने भी पुष्टि की कि उसके सिस्टम ईरान से आए खतरों का जवाब दे रहे थे। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई गई है। अमेरिकी सेना ने ईरान के मिसाइल ठिकानों पर भारी बमों से हमला किया अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरान के तटीय इलाकों में स्थित ईरानी मिसाइल ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार “कुछ घंटे पहले, अमेरिकी बलों ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरान के तट पर स्थित ईरानी मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के कई डीप पेनिट्रेटर मूनिशन्स (गहरे भेदक हथियार) का सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया।” सेंट्रल कमांड ने यह भी स्पष्ट किया कि इन ठिकानों पर मौजूद ईरानी एंटी-शिप क्रूज मिसाइलें जलडमरूमध्य में अंतरराष्ट्रीय शिपिंग के लिए एक गंभीर खतरा पैदा कर रही थीं। यह कार्रवाई संभवतः क्षेत्र में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय व्यापार मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ने फुजैरा उड़ानों को 48 घंटे के लिए रोका पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) ने संयुक्त अरब अमीरात के फुजैरा के लिए अपनी उड़ानें अगले 48 घंटे के लिए स्थगित कर दी हैं। कंपनी ने सुरक्षा कारणों को इसका कारण बताया और कहा कि इस दौरान केवल अल ऐन के लिए उड़ानें संचालित की जाएंगी। सऊदी एयर बेस के पास मिसाइल के टुकड़े गिरे सऊदी अरब की रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उन्होंने अल-खर्ज गवर्नरेट की ओर लॉन्च हुई बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराया। मिसाइलके अवशेष प्रिंस सुल्तान एयरबेस के पास गिरे, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ। यह एयरबेस अमेरिकी बलों की मेजबानी करता है और ईरान के खिलाफ अमेरिकी और इस्राइली कार्रवाई के दौरान बार-बार निशाना बना। बगदाद में फिर से धमाका इराक की राजधानी में एक और विस्फोट हुआ। यह खबर उस समय आई जब अमेरिकी दूतावास को लक्षित ड्रोन और रॉकेट हमलों की जानकारी मिली थी, जो शहर के कड़ी सुरक्षा वाले ग्रीन ज़ोन में हुए। इस्राइल में संपत्ति को भारी नुकसान इस्राइली मीडिया चैनल 12 की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान से हालिया मिसाइल हमले के बाद काफर कासेम शहर में कम से कम चार स्थानों को नुकसान पहुंचा। रिपोर्ट में कहा गया संपत्ति को व्यापक नुकसान हुआ है और दो लोग घबराहट की स्थिति में घायल हुए। पहले के समाचारों में बताया गया कि शेल के टुकड़ों से दो लोगों की मौत हुई, जो नजदीकी रामत गान में थे। कुवैत ने सक्रिय की वायु रक्षा कुवैती सेना ने बताया कि उनके राष्ट्रीय रक्षा तंत्र वर्तमान में शत्रुतापूर्ण मिसाइलों और ड्रोन हमलों को रोकने में सक्रिय हैं। देशभर में सुनाई देने वाली तेज धमाकों की आवाज़ें कुवैत की वायु रक्षा बैटरियों द्वारा सफल इंटरसेप्शन का परिणाम थीं। अली लारीजानी की हत्या की भी हुई पुष्टि एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी सरकारी मीडिया ने ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी की हत्या की पुष्टि की है। सऊदी अरब ने ड्रोन हमले रोके सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पूर्वी प्रांत में पिछले कुछ घंटों के दौरान सात ड्रोन इंटरसेप्ट और नष्ट किए गए। मंत्रालय ने इस बात की जानकारी एक्स प्लेटफॉर्म पर साझा की। यह कदम देश की सुरक्षा को मजबूत करने और नागरिक क्षेत्रों पर संभावित हमलों को रोकने के लिए उठाया गया है।
Fire In Indore: इंदौर में घर में लगी भीषण आग, छह लोगों की जलकर हुई मौत; मौके पर पहुंचे अधिकारी
Indore Fire News: Indore Fire Case इंदौर के बृजेश्वरी एनेक्सी रिहायशी इलाके में एक घर में भीषण आग लग गई। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई है। घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है। इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है, जिसमें छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आग मकान के सामने वाले हिस्से में लगी, जिससे परिवार के सदस्य बाहर नहीं निकल पाए और अंदर ही फंस गए। यह हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, यह घटना ब्रजेश्वरी एनेक्स निवासी मनोज पुगलिया के घर में हुई। बंगले की तल मंजिल पर कार चार्ज हो रही थी, इसी दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क गई। परिवार के अधिकांश सदस्य ऊपरी मंजिल पर थे, जो नीचे नहीं आ सके। इस बीच घर में रखी गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गया और उसमें विस्फोट हो गया। इस हादसे में मनोज पुगलिया सहित कुल छह लोगों की मौत हो गई। Indore Fire Case अधिकारियों ने बताया कि बुधवार तड़के मध्य प्रदेश के इंदौर के तिलक नगर इलाके में एक तीन-मंजिला मकान में आग लगने से कम से कम छह लोगों की जान चली गई। इंदौर में आग: बुधवार (18 मार्च) को मध्य प्रदेश के इंदौर की ब्रजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी में एक घर में भीषण आग लग गई। पुलिस ने बताया कि आग तब लगी जब परिवार के लोग और कुछ मेहमान, जो रिश्तेदारों से मिलने आए थे, सो रहे थे। चूंकि आग तेज़ी से फैली, इसलिए परिवार के कुछ सदस्य तो किसी तरह बचकर निकल गए, लेकिन बाकी लोग—जिनमें कथित तौर पर कुछ मेहमान भी शामिल थे—जलते हुए घर के अंदर ही फँसे रह गए। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बचाव दलों ने घर से सात शव बरामद होने की पुष्टि की है। पुलिस फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। दमकल विभाग के अधिकारी सुशील कुमार दुबे के अनुसार, यह घर मनोज पुगलिया का था। उनके परिवार में उनकी पत्नी सुनीता पुगलिया, उनके बड़े बेटे सोनू और सोनू की पत्नी सिमरन शामिल हैं। परिवार के कुल तीन बेटे हैं। जब आग लगी, तो परिवार के कुछ सदस्य खिड़की की ग्रिल तोड़कर बाहर निकलने में कामयाब रहे। हालाँकि, समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, जो रिश्तेदार और मेहमान बाहर से आए थे और घर में ही रुके हुए थे, वे बाहर नहीं निकल पाए और अंदर ही फँसे रह गए। Indore Fire Case इंदौर के कलेक्टर शिवम वर्मा ने IANS से बात करते हुए मौतों की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि घटना के समय घर के अंदर 10 से ज़्यादा लोग मौजूद थे। जहाँ तीन लोगों को समय रहते बचा लिया गया, वहीं छह अन्य को नहीं बचाया जा सका। उन्होंने आगे बताया कि आग बुझाने वाली एक टीम, जिसमें लगभग 8 से 10 लोग शामिल थे, तुरंत मौके पर पहुँची और लगातार कोशिशों के बाद आग पर काबू पा लिया। पड़ोसियों ने बताया कि जब यह घटना हुई, तब परिवार के यहाँ मेहमान आए हुए थे, जिससे उस समय घर के अंदर मौजूद लोगों की संख्या बढ़ गई थी। एक पड़ोसी ने IANS को बताया, “तड़के करीब 3 बजे हमें आग लगने के बारे में पता चला। हमने तुरंत फायर सर्विस को फोन किया। लेकिन, आग इतनी भीषण थी कि वह तेज़ी से पूरे घर में फैल गई। घर में रहने वाले कुछ लोग घायल हैं, और कुछ की मौत की पुष्टि हो गई है।” पार्षद राजीव जैन ने इस परिवार को इलाके में जाना-माना और सामाजिक रूप से सक्रिय बताया। जैन ने IANS को बताया, “वे हर काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे और सबकी मदद करते थे। यह एक बहुत ही दुखद घटना है। हमें उम्मीद है कि घायल लोग जल्द ही ठीक हो जाएँगे।” इस बीच, घटना में घायल हुए लोगों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है; वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बारे में और जानकारी का इंतज़ार है, क्योंकि जाँच अभी भी जारी है।
‘अश्लीलता की हदें पार की’, कंगना ने की नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर तेरी’ की आलोचना; कहा- बॉलीवुड पर लगे लगाम
Kangana Ranaut Slams Sarke Chunar Teri Sarke Song: कंगना रनौत ने नोरा फतेही और संजय दत्त के गाने ‘सरके तेरी चुनर सरके’ की जमकर आलोचना की। उन्होंने बॉलीवुड पर निशाना साधते हुए कड़ा एक्शन लेने की मांग की नोरा फतेही और संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके ‘ रिलीज के बाद अपने आपत्तिजनक बोल और कोरियोग्राफी के कारण विवादों में घिर गया है। इस गाने के सेंसर बोर्ड से पास होने को लेकर भी विवाद है अब अभिनेत्री और राजनेता कंगना रनौत ने भी इस गाने की कड़ी आलोचना करते हुए बॉलीवुड पर ‘अश्लीलता’ की हदें पार करने का आरोप लगाया है। एएनआई से बात करते हुए कंगना ने कहा, ‘बॉलीवुड ने अश्लीलता, हथकंडों और ध्यान आकर्षित करने के मामले में सारी हदें पार कर दी हैं। पूरा देश उनकी निंदा और आलोचना कर रहा है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि उन्हें कोई शर्म है। इस तरह की अश्लीलता और अभद्रता के प्रदर्शन पर और भी सख्ती बरतने की जरूरत है। मुझे लगता है कि बॉलीवुड पर कड़ी लगाम लगानी होगी।’ अरमान मलिक ने भी जताई नाराजगी कंगना से पहले भी कई लोगों ने इस गाने के बोलों पर आपत्ति जताई है। गायक अरमान मलिक ने भी गाने के बोल सुनकर हैरानी जताई। अपने एक्स अकाउंट पर उन्होंने कहा कि बोल सुनकर उन्हें वीडियो दोबारा देखना पड़ा क्योंकि उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि उन्होंने क्या सुना है। कमर्शियल गानों में लिरिक्स का स्तर नए निचले स्तर पर पहुंच गया है। इस हद तक गिरते देखकर दुख होता है। इस बीच एक वकील ने सीबीएफसी से गाने पर तत्काल प्रतिबंध लगाने और उसे हटाने की मांग की है। आरोप लगाया गया है कि इसके बोल और दृश्य अश्लील और हानिकारक हैं, खासकर नाबालिगों के लिए। एएनआई के मुताबिक, शिकायतकर्ता का आरोप है कि यूट्यूब पर जारी और सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहे इस गाने में अत्यधिक अश्लील, यौन उत्तेजक और आपत्तिजनक अभिव्यक्तियां हैं। सीन और डांस भी उत्तेजक हैं और अश्लीलता को बढ़ावा देते हैं, जिससे सार्वजनिक शालीनता भंग होती है। इस गीत के संबंध में दिल्ली पुलिस साइबर सेल में एक अलग आपराधिक शिकायत पहले ही दर्ज कराई जा चुकी है। पैन इंडिया कन्नड़ फिल्म ‘केडी’ का है गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ आगामी पैन इंडिया कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का हिस्सा है, जिसका निर्देशन प्रेम ने किया है। गीत की शुरुआती पंक्तियां दोहरे अर्थों वाली हैं, जिनमें यौन संबंध का काफी विस्तृत वर्णन किया गया है। फिल्म के आधिकारिक संगीत सहयोगी आनंद ऑडियो ने इस गीत को हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में अपलोड किया था।
Donald Trump: ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- नाटो की मदद की जरूरत नहीं, अमेरिका अकेला ही काफी
Donald Trump अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान के बीच नाटो पर तीखा हमला बोला है। ट्रंप ने कहा कि नाटो के कई सहयोगी देश इस युद्ध में शामिल नहीं होना चाहते, लेकिन अमेरिका को उनकी मदद की जरूरत भी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका और इस्राइल की कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता को भारी नुकसान हुआ है। विस्तार पश्चिम एशिया में ईरान को लेकर बढ़ते सैन्य तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने नाटो को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान में नाटो देशों की मदद की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ बड़ी सैन्य सफलता हासिल की है और वह किसी भी सहयोग के बिना भी अपने अभियान को आगे बढ़ा सकता है।
इस्राइल के हमले में अली लारीजानी और कमांडर सुलेमानी की मौत, ईरानी सरकारी मीडिया ने की पुष्टि
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अली लारीजानी और गुलामरेजा सुलेमानी की मौत का दावा करते हुए इसे ईरान की ताकत के लिए बड़ा झटका बताया था। उन्होंने कहा कि अभी और भी सरप्राइज बाकी हैं। पश्चिम एशिया में गहराते युद्ध के संकट के बीच ईरान की ओर से इस्राइल और खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया जाना जारी है। दोनों नेताओं को जनवरी में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान कार्रवाई में अहम भूमिका निभाने वाला माना जाता था। इनकी मौत ऐसे समय में हुई है जब ईरान युद्ध जैसी स्थिति का सामना कर रहा है। इस्राइल-अमेरिका के जारी हमलों को इस्लामिक गणराज्य के लिए हाल के दशकों की सबसे बड़ी चुनौती माना जा रहा है।
इस्राइली हमले में ईरान के दो शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों की मौत; देशभर में फिर आंधी-बारिश के आसार
ईरान इस्राइल हमला न्यूज़ देश में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम ने भी खेल बदला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहने वाला है। वहीं, इस्राइल के हालिया हमले में ईरान के वरिष्ठ नेता अली लारीजानी और कमांडर सुलेमानी की मौत की पुष्टि ईरानी सरकारी मीडिया ने की है, जिससे क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है। असम में भी राजनीतिक तूफान मचा हुआ है। कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी में अपमान और अकेलेपन के चलते इस्तीफे का एलान किया, जबकि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इस पर प्रतिक्रिया दी। वहीं, होर्मुज प्रायद्वीप पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की नाराजगी के बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने साफ किया कि बमबारी रोकने के बाद ही मदद की जाएगी, जिससे मध्य-पूर्व की जटिल परिस्थितियों पर वैश्विक निगाहें टिक गई हैं।
‘The Kerala Story 2: Goes Beyond’ box office collection Day 5
‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5: फिल्म ने होली पर अच्छा विकास दिखाया; 20 करोड़ रुपये के निशान के करीब TOI एंटरटेनमेंट डेस्क / etimes.in / 04 मार्च, 2026, 06:02 IST ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’, जिसने सप्ताहांत में थिएटरों में रिलीज़ किया, काफी विवाद के बीच, अब बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार पकड़ रही है। होली की छुट्टी ने मंगलवार को फिल्म को टिकट खिड़कियों पर एक अतिरिक्त बढ़ावा दिया, जिससे यह 20 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई। ‘द केरल स्टोरी 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5 एक रिपोर्ट के अनुसार sacnilk पर, फिल्म ने मंगलवार को 4 करोड़ रुपये का प्रारंभिक अनुमानित कलेक्शन कमाया। यह कलेक्शन सोमवार को बनी फिल्म की कमाई का लगभग दोगुना था, जिसकी अनुमानित कमाई 2.5 करोड़ थी। मंगलवार की कमाई ने फिल्म के वीकेंड नंबरों से मेल खाया, जो लगभग 4 करोड़ रुपये के थे। विपुल अमृतलाल शाह इंडियन सिनेमा के जाने-माने फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने सालों में कई ऐसी फिल्में दी हैं जो कल्ट भी बनीं और जिनका जबरदस्त असर भी रहा। ‘द केरल स्टोरी’ के साथ उन्होंने एक बेखौफ कहानी दिखाई, जिसने फिल्म को बड़ी सफलता दिलाई और देशभर में बहस छेड़ दी। फिल्म ने एक ऐसे असली मुद्दे पर बात की, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। अब शाह इसी कहानी को आगे बढ़ाते हुए ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ लेकर आ रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुआ टीज़र डर, गुस्से और कड़वी सच्चाई का स्ट्रॉन्ग मिक्स दिखाता है और साफ इशारा करता है कि इस बार कहानी और ज्यादा पावरफुल और लेयर्ड होने वाली है। नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर कमाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारतीय लीगल सिस्टम में दर्ज असली घटनाओं से इंस्पायर्ड है, जिन्हें एक ग्रिपिंग सिनेमाई अंदाज़ में पेश किया गया है। विपुल अमृतलाल शाह ने बताया कि टीम ने कई महीनों तक डिटेल रिसर्च की , ताकि जो सच्चाई दिखाई जा रही है, वो ऑथेंटिक और फैक्ट्स पर बेस्ड हो।
Arijit Singh मुंबई छोड़कर अपने होमटाउन जियागंज क्यों लौटे: सिंगर के पिता ने बताया
सिंगर अरिजीत सिंह के पिता, सुरिंदर सिंह ने पार्टीशन के बाद लाहौर से पश्चिम बंगाल के जियागंज तक अपने परिवार के सफ़र के बारे में बात की। उन्होंने यह भी बताया कि “बेटा मुंबई में क्यों नहीं रह सका” और जियागंज क्यों लौट आया। द टेलीग्राफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में, सुरिंदर ने बताया कि अपने म्यूज़िक के लिए दुनिया भर में पॉपुलर होने के बावजूद, अरिजीत अपने होमटाउन से जुड़ा रहा। उन्होंने कहा, “मज़ा आया। मुझे मज़ा आता है। लोग मुझसे पूछते हैं ‘आपका बेटा क्या कर रहा है’, ‘उसका अगला प्रोजेक्ट क्या है’।” मुंबई में प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के बावजूद , जियागंज हमेशा अरिजीत को वापस खींचता रहा है।
Iran-Israel युद्ध LIVE: ईरानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, Israel और U.S. के हमलों में Iran के नए सुप्रीम लीडर को चुनने वाली बिल्डिंग पर हमला हुआ।
इज़राइली सेना का कहना है कि ईरानी मिसाइलों के सेंट्रल इज़राइल पर हमला करने से इज़राइल में सात लोग घायल हो गए; तेहरान में भारतीय दूतावास ने नई एडवाइज़री जारी की; इज़राइली सेना के ईरान में ज़मीनी सेना तैनात करने की “संभावना नहीं” है। Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.जैसे-जैसे वेस्ट एशिया में जंग तेज़ हो रही है, ईरान के रेड क्रिसेंट ने कहा कि 27 फरवरी, 2026 को अमेरिका और इज़राइल के हमले शुरू होने के बाद से अब तक ईरान में 780 से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं। यह ताज़ा आंकड़ा तब आया है जब मंगलवार (3 मार्च, 2026) को ईरान और इज़राइल ने नए हमले शुरू किए, जिसमें लेबनान पर इज़राइली बमबारी और सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला शामिल है। U.N. न्यूक्लियर वॉचडॉग इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) ने मंगलवार (3 मार्च, 2026) को कहा कि ईरान के अंडरग्राउंड नतांज़ फ्यूल एनरिचमेंट प्लांट (FEP) की एंट्रेंस बिल्डिंग्स को हाल ही में कुछ नुकसान हुआ है। एजेंसी ने यह भी कहा कि उसे उम्मीद है कि FEP में कोई रेडियोलॉजिकल नतीजा या एक्स्ट्रा असर नहीं दिखेगा। यह भी पढ़ें: इज़राइल, U.S. और एक पोलर वेस्ट एशिया बनाने के लिए जंग इज़राइली मिलिट्री ने कहा कि उसने ईरान के खिलाफ एक ऐसे कैंपेन की तैयारी की है जो “कई हफ़्तों” तक चल सकता है, लेकिन इसमें ग्राउंड फोर्स की तैनाती “मुश्किल” है। दिन में पहले, U.S. प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि U.S. के पास तेहरान के खिलाफ अपने मिलिट्री ऑपरेशन के लिए तय चार से पांच हफ़्ते के टाइम फ्रेम से “बहुत ज़्यादा समय तक चलने की काबिलियत” है। यह भी पढ़ें: इंडिगो जेद्दा के लिए 10 रिलीफ फ्लाइट्स चलाएगी, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ओमान सर्विस फिर से शुरू कीं मंगलवार (3 मार्च) को एक नई एडवाइजरी में, तेहरान में इंडिया ने ईरान में अपने नागरिकों को बहुत सावधानी बरतने और जितना हो सके घर के अंदर रहने की सलाह दी। इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस समेत भारतीय एयरलाइंस ने भी फंसे हुए यात्रियों की वापसी में मदद के लिए मंगलवार (3 मार्च, 2026) को खाड़ी देशों – मस्कट, ओमान, जेद्दाह वगैरह – के लिए अपनी सर्विस फिर से शुरू कर दी हैं। दुबई और अबू धाबी की एयरलाइन कंपनियों ने भी कुछ फ्लाइट्स फिर से शुरू करने की घोषणा की है।
Iran’s के सुप्रीम लीडर Ayatollah Ali Khamenei का 86 साल की उम्र में निधन
Iran Supreme Leader Khamenei IRNA न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, ईरानी प्रेसिडेंट की काउंसिल, ज्यूडिशियरी के हेड और गार्डियन काउंसिल के एक ज्यूरिस्ट को कुछ समय के लिए ईरान में लीडरशिप की ड्यूटी संभालनी है। ईरान के सरकारी मीडिया ने रविवार (1 मार्च, 2026) को सुबह-सुबह कन्फर्म किया कि इज़राइल और अमेरिका के एक बड़े हमले के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर Ayatollah Ali Khamenei की मौत हो गई। President Donald Trump ने पहले उनकी मौत की घोषणा करते हुए कहा था कि इससे ईरानियों को अपना देश “वापस लेने” का “सबसे बड़ा मौका” मिला है।
- 1
- 2