Table of Contents
ToggleIsrael Iran War News in Hindi Live:पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच जारी
संघर्ष 19वें दिन में और खतरनाक हो गया है। मिसाइल और ड्रोन हमले तेज हो चुके हैं, वहीं होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाज भी निशाने पर हैं। इस बीच, इस्राइल
ने अली लारीजानी और बसीज कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी को मारने का दावा किया, ईरान ने भी दो शीर्ष अधिकारियों की हत्या की पुष्टि की है।
ईरान में US की बमबारी से नाराज ट्रंप के अफसर का इस्तीफा
अमेरिका में नेशनल काउंटरटेररिज्म सेंटर के प्रमुख जोसेफ केंट ने ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को
लेकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे में केंट ने कहा कि ईरान से अमेरिका को कोई
तत्काल खतरा नहीं था, लेकिन इस्राइल के दबाव में आकर अमेरिका ने यह युद्ध शुरू किया। उन्होंने
कहा कि वह इस युद्ध का समर्थन ईमानदारी से नहीं कर सकते। केंट इस मुद्दे पर इस्तीफा देने वाले ट्रंप
प्रशासन के पहले बड़े अधिकारी बन गए हैं।
दुबई में मिसाइल हमले की कोशिश, एयर डिफेंस ने किया नाकाम
बुधवार को दुबई के आसमान में उस समय हलचल मच गई, जब ईरान की ओर
से आए मिसाइल और ड्रोन को एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही नष्ट कर दिया। इस दौरान रोकी गई मिसाइलों
के टुकड़े शहर के कुछ हिस्सों में गिरते देखे गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आसमान में इंटरसेप्टर मिसाइलें दागी
गईं और जोरदार धमाकों की आवाज भी सुनाई दी। बाद में दुबई प्रशासन ने साफ किया
कि ये आवाजें सफल एयर डिफेंस कार्रवाई की वजह से थीं। यूएई के रक्षा मंत्रालय ने भी पुष्टि की कि उसके सिस्टम
ईरान से आए खतरों का जवाब दे रहे थे। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई गई है।
अमेरिकी सेना ने ईरान के मिसाइल ठिकानों पर भारी बमों से हमला किया
अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरान के तटीय इलाकों में स्थित ईरानी मिसाइल
ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार “कुछ घंटे पहले, अमेरिकी
बलों ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरान के तट पर स्थित ईरानी मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड
के कई डीप पेनिट्रेटर मूनिशन्स (गहरे भेदक हथियार) का सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया।” सेंट्रल कमांड
ने यह भी स्पष्ट किया कि इन ठिकानों पर मौजूद ईरानी एंटी-शिप क्रूज मिसाइलें जलडमरूमध्य में अंतरराष्ट्रीय
शिपिंग के लिए एक गंभीर खतरा पैदा कर रही थीं। यह कार्रवाई संभवतः क्षेत्र में नौवहन की स्वतंत्रता और
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ने फुजैरा उड़ानों को 48 घंटे के लिए रोका
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) ने संयुक्त अरब अमीरात के फुजैरा के लिए अपनी उड़ानें
अगले 48 घंटे के लिए स्थगित कर दी हैं। कंपनी ने सुरक्षा कारणों को इसका कारण बताया और कहा
कि इस दौरान केवल अल ऐन के लिए उड़ानें संचालित की जाएंगी।
सऊदी एयर बेस के पास मिसाइल के टुकड़े गिरे
सऊदी अरब की रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उन्होंने अल-खर्ज गवर्नरेट की ओर लॉन्च हुई बैलिस्टिक
मिसाइल को मार गिराया। मिसाइलके अवशेष प्रिंस सुल्तान एयरबेस के पास गिरे, लेकिन कोई नुकसान
नहीं हुआ। यह एयरबेस अमेरिकी बलों की मेजबानी करता है और ईरान के खिलाफ
अमेरिकी और इस्राइली कार्रवाई के दौरान बार-बार निशाना बना।
बगदाद में फिर से धमाका
इराक की राजधानी में एक और विस्फोट हुआ। यह खबर उस समय आई जब अमेरिकी
दूतावास को लक्षित ड्रोन और रॉकेट हमलों की जानकारी मिली थी, जो शहर के कड़ी सुरक्षा
वाले ग्रीन ज़ोन में हुए।
इस्राइल में संपत्ति को भारी नुकसान
इस्राइली मीडिया चैनल 12 की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान से हालिया मिसाइल हमले के बाद काफर
कासेम शहर में कम से कम चार स्थानों को नुकसान पहुंचा। रिपोर्ट में कहा गया संपत्ति को व्यापक
नुकसान हुआ है और दो लोग घबराहट की स्थिति में घायल हुए। पहले के समाचारों में बताया गया कि
शेल के टुकड़ों से दो लोगों की मौत हुई, जो नजदीकी रामत गान में थे।
कुवैत ने सक्रिय की वायु रक्षा
कुवैती सेना ने बताया कि उनके राष्ट्रीय रक्षा तंत्र वर्तमान में शत्रुतापूर्ण मिसाइलों और ड्रोन हमलों को रोकने
में सक्रिय हैं। देशभर में सुनाई देने वाली तेज धमाकों की आवाज़ें कुवैत की वायु रक्षा बैटरियों द्वारा सफल
इंटरसेप्शन का परिणाम थीं।
अली लारीजानी की हत्या की भी हुई पुष्टि
एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी सरकारी मीडिया ने ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली
लारीजानी की हत्या की पुष्टि की है।
सऊदी अरब ने ड्रोन हमले रोके
सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पूर्वी प्रांत में पिछले कुछ घंटों के दौरान सात ड्रोन इंटरसेप्ट
और नष्ट किए गए। मंत्रालय ने इस बात की जानकारी एक्स प्लेटफॉर्म पर साझा की। यह कदम देश की
सुरक्षा को मजबूत करने और नागरिक क्षेत्रों पर संभावित हमलों को रोकने के लिए उठाया गया है।

5 thoughts on “ईरान में US की बमबारी से नाराज ट्रंप के अफसर का इस्तीफा; दुबई में गिरा ईरानी मिसाइल का मलबा”